पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज रवाना होगी कोटा से खाटू धाम के लिए 23वीं पदयात्रा

आज रवाना होगी कोटा से खाटू धाम के लिए 23वीं पदयात्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|श्री श्यामपरिवार, कोटा की ओर से बुधवार को सुबह 9 बजे से रामधाम आश्रम स्थित खाटूश्याम मंदिर से 23वीं पदयात्रा खाटू श्यामजी से शुरू होगी। अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने बताया पदयात्रा को शोभायात्रा के रूप में निकाला जाएगा, जिसमें श्री श्याम परिवार के भक्त, कीर्तन मंडली भजन गाते हुए चलेंगी, बैंड बाजे 101 ध्वजों की निशान यात्रा भी होगी।

शोभायात्रा रामधाम आश्रम से शुरू होकर दादाबाड़ी, सीएडी, टीलेश्वर महादेव, शॉपिंग सेंटर, चौपाटी, गुमानपुरा, सूरजपोल, श्रीपुरा, अग्रसेन बाजार, रामपुरा, खाई रोड़ होते हुए नयापुरा पहुंचेगी। कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया की पदयात्रा 17 दिनों में कोटा से बूंदी, देवली, मालपुरा, डिग्गी, फागी, जयपुर, चौमू, रिंग्स होते हुए 1 मार्च को फाल्गुन मेले में खाटू श्यामजी पहुंचेगी, यहां श्री श्याम प्रभु के मंदिर में निशान चढाएं जाएंगें।