पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी|दिल्ली विधानसभाचुनाव में आम आदमी पार्टी की 67 सीटों पर हुई जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने शहर के अहिंसा सर्किल पर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। इस दौरान जिला संयोजक धर्मेंद्र प्रजापत, जिला सचिव महावीर गौतम, दिनेश गोस्वामी, वैभव मित्तल, सुदीप सक्सेना, बृजपाल बाथम, संजयसिंह, संजय वैष्णव, राजेश जैन, कमल सखूजा, शकील हुसैन, अतुल जैन आदि मौजूद थे। इसी तरह हिंडौली नैनवां में भी आप कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। केशवरायपाटन में नगर संयोजक बिट्‌टू रंधावा, वसीम अहमद आदि कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की। लाखेरी. शहर के मुख्य बस स्टैंड पर आम आदमी पार्टी नगर अध्यक्ष अब्दुल कदीर, बाबूद्‌दीन, फिरोज सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में मिली जीत पर लोगों का मुंह मीठा कराया।