पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| राजस्थानस्टेट हज कमेटी बूंदी शाखा की ओर से मंगलवार को मोरड़ीपाड़ा स्थित मदरसा दरसुल इस्लाम में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें हजयात्रा पर जाने वालों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

साथ ही 15 लोगों के फाॅर्म भरवाए गए। शिविर के मुख्य अतिथि महमूद गौरी कल्लन थे। अध्यक्षता शकूर कबाड़ी ने की। समन्वयक हाजी अब्दुल वहीद, उपसमन्वयक हाजी फैयाज अली अंसारी, मदरसा के स्टाफ ने फाॅर्म भरने, उनकी जांच में सहयोग किया। शिविर में डॉ. वीएस मीणा सहित प्रभाकर महावर, सुरेश मीणा ने हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मोहम्मद तबरेज अंसारी, बब्बू, छोटा लुहार, जुम्मा, मोहम्मद रफीक ने सहयोग किया।