पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों के स्थाईकरण, वेतन स्थिरीकरण की मांग

शिक्षकों के स्थाईकरण, वेतन स्थिरीकरण की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाखा की ओर से मंगलवार को जिला परिषद सीईओ को ज्ञापन देकर वर्ष 2012 में लगे शिक्षको के स्थाईकरण वेतन स्थिरीकरण की मांग की गई। ज्ञापन में लिखा कि वर्ष 2012 में जिला परिषद द्वारा नियुक्त शिक्षकों को दो वर्ष से अधिक का समय हो गया, लेकिन अभी तक उनका स्थाईकरण और वेतन स्थिरीकरण नहीं हुआ है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार दो वर्ष की सेवा संतोषप्रद होने के बाद वेतन स्थिरीकरण करने का प्रावधान है, जबकि ऐसा नहीं हुआ। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो घेराव, प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं शिक्षकों की सीपीएफ में जमा राशि में अंतर को लेकर राज्य बीमा एवं प्रावधायी बूंदी के सहायक निदेशक को अन्य ज्ञापन दिया गया। शिक्षकों ने कहा कि कई बार कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। जिला मंत्री हरिराम मीणा ने बताया कि इससे पहले सभी शिक्षक रेडक्रॉस भवन के यहां एकत्रित हुए और वहां से जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे।