पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली बच्चों को पिलाई स्वाइन फ्लू की दवा

स्कूली बच्चों को पिलाई स्वाइन फ्लू की दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी|रोटरी क्लबकी ओर से मंगलवार को तीन स्कूलों में बच्चों को स्वाइन फ्लू की प्रतिरोधक दवा पिलाई गई। क्लब सचिव लोकेश ठाकुर ने बताया कि रजतगृह आर्केडिया एकेडमी, इम्मानुअल सीनियरसेकंडरी स्कूल तथा रामनगर जाटान की मिडिल स्कूल में करीब 2200 बच्चों को स्वाइन फ्लू प्रतिरोधक दवा पिलाई गई। इस दौरान इम्मानुअल स्कूल के संस्था प्रधान एलेक्स सेम, मीनाक्षी जैन, रोटेरियन केसी वर्मा, हाशम, त्रिलोकचंद जैन, इदरीस बोहरा, डॉ. जुनैद, महेश पाटोदी मौजूद थे।

बुधवार को कृषि उपज मंडी में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक तथा खोजागेट स्थित श्री डायग्नोस्टिक सेंटर पर भी निशुल्क दवा पिलाई जाएगी।