पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान दिवस के रूप में मनाई पायलट की जयंती

किसान दिवस के रूप में मनाई पायलट की जयंती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| पूर्वकेंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की जयंती मंगलवार को किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर बाईपास रोड स्थित वीर गुर्जर छात्रावास में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में गुर्जर विकास संगठन के जिलाध्यक्ष देवलाल चांदना ने पायलट के आदर्शों पर चलते हुए सबको साथ लेकर देश के विकास में जुटने का आह्वान किया। संरक्षक चौथमल बीरज ने कहा कि पायलट मध्यम वर्ग से ऊपर उठकर अपने देश को समर्पित हो गए। प्रचार मंत्री गोविंदसिंह ने पायलट को किसानों का मसीहा बताया। समन्वयक रामलाल गुर्जर ने एकता, सद्‌भावना पर जोर दिया। मानसिंह गुर्जर ने कहा कि अब गरीबों, किसानों के बच्चे पढ़-लिखकर आगे बढ़ने लगे हैं, जिससे पायलट का सपना साकार होने लगा है। कैलाश सोमाणी, शंकरलाल गुर्जर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में हेरम गुर्जर, कालूलाल, हरिराज गुर्जर, सोनू गुर्जर, संतराम, अशोक, भंवरलाल, कन्हैयालाल, देवराज आदि मौजूद थे। संचालन भोजराज गुर्जर ने किया।

केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते गुर्जर समाजबंधु।