पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संपर्क समाधान शिविर मंे सुनी समस्याएं

संपर्क समाधान शिविर मंे सुनी समस्याएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमजनकी परिवेदनाओं की सुनवाई तथा समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केंद्र में संपर्क समाधान शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर आनंदी ने समस्याओं की सुनवाई कर मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

शिविर में प्राप्त प्रकरणों को शिविर स्थल पर ही राजस्थान संपर्क समाधान पोर्टल पर पंजीकृत करवाकर संबंधित विभागों को आँनलाइन प्रेषित किया गया। इस मौके पर सीईओ अंबरीश मेहता, एसीईओ ज्ञानचंद रैगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर में करवर में नाथ समाज को भूमि आवंटन करने, इंतकाल खुलवाने, इंद्रा कॉॅलोनी में मकान के ऊपर से 11 केवी की लाइन हटाने, अतिक्रमण हटाने, कुंभा स्टेडियम में साफ-सफाई करवाने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, केशवरायपाटन में वार्ड 15 में सीसी सड़़क की जांच करवाने तथा अन्य प्रकार की शिकायतें लोगों ने कलेक्टर को दी।

बूंदी। जिला स्तरीय संपर्क समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनती कलेक्टर आनंदी।