- Hindi News
- दो दिन चली जांच, कमजोर मिला 162 स्कूलों में पढ़ाई का स्तर
दो दिन चली जांच, कमजोर मिला 162 स्कूलों में पढ़ाई का स्तर
शिक्षाका स्तर जांचने के लिए चलाए गए शिक्षा संबलन अभियान ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों की पोल खोल दी। दो दिन में 124 स्कूलों का 62 अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
सुबह स्कूल खुलने से बंद होने तक पूरे समय वहां मौजूद रहकर अधिकारियों ने बच्चों के शिक्षा के स्तर का आंकलन किया। कुछ स्कूलों में पढ़ाई का स्तर औसत मिला, तो कई स्कूलों में बच्चे अत्यंत कमजोर पाए गए।
यहां तक नामांकन की तुलना में बच्चों की उपस्थित भी संतोषजनक नहीं पाई गई। कुछ स्कूल तो ऐसी मिले जिसमें बच्चे अंग्रेजी, गणित तो दूर हिंदी भी सहीं तरीके से नहीं बोल पाए।
अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट आनलाइन फीडिंग कर सरकार को भेजी गई है।
अंग्रेजीका स्तर पूरी तरह से कमजोर : कलेक्टरआनंदी ने इंद्रा कॉलोनी स्थित प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। यहां नामांकन की तुलना में बच्चों की उपस्थित काफी कम मिली।
पचास फिसदी बच्चे गणित हिंदी में कमजोर मिले, जबकि अंग्रेजी विषय में सभी बच्चे पूरी तरह से कमजोर थे।
प्रश्नोंके जवाब नहीं दे पाए
प्रभारीजुगराजसिंह ने बताया कि आकोलिया प्राइमरी स्कूल के बच्चों का शिक्षा का स्तर भी काफी कमजोर मिला। बच्चों को हल करने के लिए प्रश्न पूछे गए, जिसका वे जवाब नहीं दे पाए।
योजनाही नहीं मिली
बालिकाशिक्षा प्रभारी राजेंद्र भारद्वाज ने धाबाइयों का नयागांव बैरवा बस्ती प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण कर बताया कि स्कूल में 22 बच्चों का ही नामांकन है। पढ़ाने के लिए कोई शिक्षण योजना नहीं है। कक्षा पांच के बच्चे अंग्रेजी गणित विषय में काफी कमजोर मिले।
एकमाह में स्थिति सुधारो नहीं, तो कार्रवाई
सर्वशिक्षा अभियान समावेशित शिक्षा उपनिदेशक रतनसिंह यादव ने हरणा मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। यहां बच्चों का सभी विषय में स्तर काफी कमजोर मिला। बच्चों के 177 के नामांकन की तुलना में 98 की उपस्थित मिली। कमियों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उपस्थित स्टाफ को फटकार लगाकर सुधार के लिए एक माह का समय दिया। साथ ही यह भी कहां कि सुधार नहीं हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
कक्षा4 में शून्य नामांकन
जिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक पारसचंद जैन ने सीतापुरा पंचायत के मालियों का बरड़ा प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां बच्चों का नामांकन 16 था। हिंदी, गणित विषय में स्तर सामान्य मिला, लेकिन अंग्रेजी का स्तर काफी कमजोर था। कक्षा 1 से पांच तक संचालित इस स्कूल में कक्षा चार में नामांकन शून्य मिला।
शिक्षाका स्तर औसत मिला
सर्वशिक्षा अभियान के एडीपीसी सतीश जोशी ने बताया कि ढगारिया सैकंडरी स्कूल में कक्षा एक से आठ तक 132 बच्चों का नामांकन है। इसकी तुलना में 82 बच्चे मौजूद मिले। पढ़ाई का स्तर औसत मिला। स्टाफ को बच्चों को स्कूल में नियमित आने के लिए अभिभावकों से बात करने के निर्देश दिए है। इसी तरह मालियों की बाडिया मिडिल स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे ऋषिराज शर्मा ने कहा कि स्कूल में बच्चों की पढ़ाई का स्तर सामान्य मिला है।