पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल होने वाली लोक अदालतों का बहिष्कार

कल होने वाली लोक अदालतों का बहिष्कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
11 सदस्यीय निगरानी समिति गठित

भास्करन्यूज| बूंदी

राजपत्रितअवकाश के दिन आयोजित होने वाली लोक अदालतों का अभिभाषक परिषद बूंदी ने बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

सचिव आनंदसिंह नरुका ने बताया कि 14 फरवरी को माह का द्वितीय शनिवार होने से राजपत्रित अवकाश है। इस दिन न्यायालयों द्वारा लोक अदालतों का आयोजन रखा गया है, लेकिन राजपत्रित अवकाश होने से राजकीय सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी, अधिकारी आम पक्षकारों का न्यायालय में उपस्थित होना असंभव रहता है। ऐसे में आमजन पक्षकारों के हित को ध्यान में रखते हुए अभिभाषक परिषद द्वारा 14 फरवरी को आयोजित होने वाली लोक अदालतों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।

अधिवक्तान्यायालयों में उपस्थिति नहीं देंगे

परिषदअध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि इस दिन कोई भी अधिवक्ता न्यायालयों में उपस्थिति नहीं देंगे। परिषद द्वारा कैलाश नामधराणी की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय निगरानी समिति गठित की है। किसी भी अधिवक्ता के इस दिन न्यायिक कार्य करते हुए पाए जाने पर समिति द्वारा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्णय भी परिषद द्वारा लिया गया है।