पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुराना मानदेय मिलने से प्रेरकों में हर्ष की लहर

पुराना मानदेय मिलने से प्रेरकों में हर्ष की लहर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देई. अखिलराजस्थान महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय लोकशिक्षा प्रेरक संघ के प्रेरकों का वर्ष 2009 तक बकाया मानदेय के भुगतान के आदेश से प्रेरकों में हर्ष है।

संघ जिलाअध्यक्ष तेजराजसिंह हाड़ा ने बताया कि 22 जनवरी को साक्षरता एवं सतत शिक्षा एवं सचिव राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण राजस्थान निदेशक निवेदिता मेहरू ने आदेश जारी कर राजस्थान के प्रेरकों का 13 करोड़ 42 लाख 25 हजार रुपए बूंदी जिले के प्रेरकों का 64 लाख 68 हजार रुपए की राशि का आदेश जारी किया।

प्रेरको के इस मानदेय के लिए प्रेरक संघ द्वारा पांच साल से संघर्ष किया जा रहा था।