पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| बालचंदपाड़ा स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में गुरुवार को भी स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए औषधीय काढ़ा पिलाया गया। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी प्रभारी दिवाकर शर्मा ने बताया कि चार दिन में 3150 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। इसी तरह मंडावरा आयुर्वेद औषधालय परिसर में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए काढ़ा पिलाया गया। डॉ. सुनील कुशवाह ने बताया कि आम जन को काढ़ा पिलाने में सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत, गजराजसिंह हाड़ा, बालमुकुंद सुहल , शारदा शर्मा, राजेंद्रसिंह हाड़ा, राजेंद्र अग्रवाल, शकुंतला बच्चों ने सहयोग किया।

स्वाइनफ्लू प्रतिरोधक दवा पिलाई जाएगी आज: नागरसागर कुंड के यहां जिंदल परिवार रोटरी क्लब की ओर से शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वाइन फ्लू प्रतिरोधक होम्योपैथिक दवा पिलाई जाएगी। यह जानकारी महेश जिंदल ने दी। सामान्य अस्पताल में स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय, राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, केंद्र प्रभारी डॉ. योगेशकुमार कश्यप ने बताया कि 14 फरवरी तक शाम 4 से 6 बजे तक आयुष भवन में क्वाथ (काढ़ा) पिलाया जाएगा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बृजमोहन सोनी, डॉ. विजया जैन, डॉ. सतीश शर्मा, कंपाउंडर गोपीलाल मीणा, नर्स उर्मिला मीणा, परिचारक हीरालाल आदि ने अपनी सेवाएं दी।

बूंदीका गोठड़ा. कस्बेमें स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में गुरुवार को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को काढा पिलाया गया। चिकित्सा प्रभारी वैद्य कृष्णमुरारी रैवाल ने बताया कि सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों सहित करीब दो हजार से अधिक लोगों को काढा पिलाया गया। इस दौरान सरपंच बाबूलाल सैनी, पूर्व सरपंच गजानंद चंदेल, फूंदीलाल सैनी, व्याख्याता भंवरलाल शर्मा, शिवशंकर नागर सहित कई स्वयं सेवकों ने आदि ने काढ़ा पिलाने में योगदान दिया।

दबलाना.आयुर्वेदिकऔषधालय की ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव मौसमी बीमारियों से आमजन को बचाने के लिए बस स्टैंड पर काढा पिलाया गया। वैद्य जगदीशप्रसाद शर्मा ने बताया कि अभियान में समाज सेवी महावीर गुर्जर, सीताराम जांगिड़, हेमराज राठौर, मनोज जैन सहित वार्डपंच ने सहयोग किया।

जजावर.स्वाइनफ्लू से बचाव को लेकर गुरुवार को कस्बे में काढा पिलाने के कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच वीरेंद्रसिंह हाड़ा ने एक बच्चे को चिकित्सक द्वारा निर्धारित मात्रा में काढा पिलाकर किया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, आयुष विंग एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से कम्पाउंडर रामप्रसाद चौधरी, एएनएम विष्णु शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बबलू जैन, नरेश जैन, महावीर नागर, सीताराम नागर, पार्षद हेमराज नामा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रहलाद नामा, साक्षरता प्रेरक पदम जैन, मनोज सोनी, दीक्षांत सोनी, जसराजसिंह हाड़ा, रामकरण नागर, आशा सहयोगिनी रेखा शर्मा आदि ने स्कूली बच्चों सहित करीब 1500 लोगों को काढ़ा पिलाया।

स्वाइनफ्लू जांच शिविर लगाने की मांग

बसोली.स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप के चलते ग्रामीणों ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी से खेराड़ क्षेत्र में स्वाइन फ्लू जांच शिविर लगाने की मांग की है। ग्रामीण चेतनकुमार, रामराय, अनील आदि ने गांवों में चिकित्सा टीम भेजकर सर्वे करवाने जांच शिविर लगाने की मांग की है।

बचावकी दी दवा

इंद्रगढ़.स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए गुरुवार को शहर के मुख्य बाजार में करीब पांच हजार लोगों को काढा पिलाया गया। काढा पिलाने वालों में स्थानीय आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रभारी यशोदानंदन शर्मा, कम्पाउंडर सुरेश चंद शर्मा, प्रेमचंद, महावीरसिंह राजावत, बद्रीलाल शर्मा, अशोक गर्ग, कृष्णकुमार शर्मा, रासबिहारी शर्मा, चंचल जैन, ललित भंडारी, संदीप सिंह, सत्यनारायण सैनी, राजेंद्र गौतम आदि शामिल थे।

आजपिलाएंगे काढा: नैनवां. दुगारीआयुर्वेदिक अस्पताल में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू की रोकथाम बचाव के लिए हर्षल काढा पिलाया जाएगा। यह जानकारी आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामचरण दाधीच ने दी।

केशवरायपाटन.भीयाकेशवरायपाटन में आयुर्वेद औषधालय में गुरुवार को चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए तीन हजार से ग्रामीणों शहरवासियों को काढ़ा पिलाया गया। चिकित्सक चन्द्र प्रकाश नामा दारासिंह मीणा ने बताया कि यह क्रम जारी रखा जाएगा। स्कूलों में बच्चों को भी काढ़ा पिलाया जा रहा है।