पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर में पानी की आवक कम, किसान चिंतित

नहर में पानी की आवक कम, किसान चिंतित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंधेड़डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी की आवक कम होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान दुर्गालाल गुर्जर, रंगलाल, शंकर सेन ने बताया कि पानी की आवक कम होने से टेल क्षेत्र के किसानों को गेहूं की फसल के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या के चलते किसानों को मजबूरी में नहरोंं में ओड़े लगाने पड़ रहे हैं।

डिस्ट्रीब्यूटरियां खोलने की मांग

बूंदी.नंदपुरागुवाड़ी माइनर जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष राजेंद्रकुमार मीणा ने सीएडी (बाईं मुख्य नहर) एक्सईएन को ज्ञापन देकर दौलाड़ा, औंकारपुरा डिस्ट्रीब्यूटरियों को खोलने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा कि दोनों डिस्ट्रीब्यूटरियों के किसानों को गेहूं की फसल के लिए तीसरे पानी की आवश्यकता है। जल्द पानी नहीं मिला तो फसल खराब हो जाएगी। वहीं रामगंज बालाजी चैन संख्या 1244 पर 165 अखेड़ चैन संख्या 1665 पर 70 का गेज मेंटेन करवाया जाए। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

डिस्ट्रीब्यूटरी से अवरोध हटाए जाएं

केशवरायपाटन.केशवरायपाटनचड़ी डिस्ट्रीब्यूटरी में प्रभावशाली लोगों द्वारा लगाए गए अवरोध को हटाने की मांग को लेकर किसानों ने सीएडी एक्सईएन को ज्ञापन दिया है। छावछ , छोड़ेदा, खेड़ली खुर्द आदि गांवों के किसानों ने दिए ज्ञापन में लिखा कि प्रभावशाली किसानों द्वारा ओहड़े लगाकर जलप्रवाह को रोकने से समस्या उत्पन्न हो गई है। किसानों ने चड़ी डिस्ट्रीब्यूटरी समिति अध्यक्ष पर भी समस्या की अनदेखी बरतने की शिकायत कि है।