जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बूंदी| मालीपुरागांव के बालाजी मंदिर परिसर में नेहरू युवा मंडल, मेंटर क्लब की ओर से मुद्दों पर आधारित जागरूकता एवं शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को कौशल विकास से जुड़ने, स्वच्छता अभियान के प्रति जागरुकता पैदा करने, बाल विवाह, नशा, मृत्युभोज की रोकथाम के लिए प्रयास करने, प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत बैंक में खाता खुलवाने, शौचालय बनवाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक बिरधीलाल मेहरा थे। अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र जिला युवा समन्वयक किशनलाल जाट ने की। संचालन मंडल अध्यक्ष रामराज सुमन ने किया। राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवक राजू वर्मा ने आभार जताया।