- Hindi News
- नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का होगा सम्मान
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का होगा सम्मान
बूंदी. पंचायतीराजचुनाव में रैगर समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का एक मार्च को जयपुर में राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित होगा। रैगर समाज नवनिर्माण महासमिति जिलाध्यक्ष सुरेंद्रकुमार मेवलिया ने बताया कि समारोह में समाज के प्रमुख, प्रधान, सदस्यों, पंच, सरपंचों को सम्मानित किया जाएगा। युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामप्रकाश नराणिया ने बताया कि समारोह में अजमेर जिला प्रमुख वंदना नोगिया का भी स्वागत किया जाएगा।