धोखाधड़ी ज्यादती करने का केस दर्ज
एकमहिला ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट देते हुए एक पिता पुत्र पर धोखाधड़ी ज्यादती करने का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी ऊधमसिंह ने बताया कि जयपुर जिले के चौमू गांव की महिला ने करवर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा गांव निवासी सांवरा बिहारी उसके पिता सत्यनारायण गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट में बताया है कि सांवरा बिहारी शादी का झांसा का देकर पांच साल से उसके साथ ज्यादती कर रहा है। बीस-पच्चीस दिन पहले जयपुर से गांव आने के नाम पर मुझसे 20 हजार रुपए ले गया। पांच दिन पहले मुझे फोन कर पैसे वापस देने के नाम पर नैनवां बुलाया। नैनवां से मुझे बूंदी ले गया। बुधवार रात करीब 10-11 बजे सांवरा और उसका पिता सत्यनारायण बाइक से मुझे पीपल्या-मोतीपुरा के जंगल में ले जाकर ज्यादती की और मोबाइल, चांदी की चैन तीन हजार रुपए छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।