पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवां| शादीकराने के नाम पर लोगों को जाल में फंसाकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह की महिला सरगना एवं इसमें शामिल दो लड़कियों दो लोगों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया।

गिरोह में शामिल मध्यप्रदेश के इंदौर सिंगोली (नीमच) के शातिरों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर योजनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने सिंगोली निवासी गिरोह की सरगना शांति देवी, इंदौर निवासी मराठा भीलवाड़ा निवासी सुथार युवती, वेन चालक बेगूं (चित्तौडगढ़) निवासी हुसैन मोहम्मद, स्थानीय साथी सत्यनारायण वैष्णव को कोरमा गांव में स्थित इसके खेत से गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया। सीआई गोपीचंद मीणा ने बताया कि कार्रवाई को बूंदी एसपी तेजराजसिंह, एएसपी सुधीर जोशी, डीएसपी किशोरीलाल के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। गिरोह गरीब परिवार, प्रोफेशनल कम उम्र की लड़कियों को लाकर एक से दो लाख रुपए लेकर अधेड़ उम्र के लोगों से शादी (नाते बैठा देता था) करा देता था। ये लड़कियां उस व्यक्ति के साथ 10-15 दिन प|ी बनकर रहती और बाद में मौका देखकर गिरोह की सरगना शांति बाई लड़कियों को वापस बुला लेती थी। फिर उन लड़कियों का दूसरी जगह सौदा कर दिया जाता था। गिरोह के कोरमा गांव में होने की सूचना मिलने पर सीआई मीणा के नेतृत्व में एसआई नारायणसिंह, एएसआई हरिराजसिंह, हेड राजेंद्रसिंह, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी, कांस्टेबल राहुल, दुर्गेश कुमार, राकेश ने दबिश देकर गिरोह को पकड़ा। वहां पर टोंक नगरफोर्ट निवासी रामकिशन गुर्जर पुत्र भंवरलाल भी मिला। उसने बताया कि शांति बाई ने एक लड़की का सौदा 2 लाख रुपए में उसके साथ किया था। यह गिरोह नाता विवाह के नाम पर सौदे का स्टांप भी लिखकर देता था। पुलिस ने रामकिशन की ओर से मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक मारुती वैन, एक बाइक, तीन मोबाइल जब्त किए हैं। (शेष...पेज-14 पर)

नैनवां। पुलिस द्वारा गिरफ्तार गिरोह पुलिस टीम के साथ।