समस्याओं का होगा समाधान
बूंदी| एसपीतेजराजसिंह ने सोमवार को जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। इसमें सीएलजी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की लोगों की समस्याएं बताई और उन्हें दूर करने की मांग की। प्रमुख मांगों पर शहर में सुव्यवस्थित आवागमन करना, रात्रि गश्त बढ़ाना, अपराधों पर अंकुश लगाना आदि शामिल थी। एसपी तेजराजसिंह ने सभी की समस्याएं सुनकर नियमानुसार समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।