पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीईओ से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

बीईओ से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| राजस्थानशिक्षक संघ (राष्ट्रीय) बूंदी ग्रामीण उपशाखा के पदाधिकारियों ने बीईओ से मुलाकात कर बूंदी ब्लॉक में वर्ष 2012 में फिक्स मानदेय पर लगे शिक्षकों को सितंबर 2014 से बढ़ा हुआ वेतन दिलाने की मांग की। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, उपशाखा अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि वार्ता में बीईओ ने शिक्षकों को फरवरी माह के वेतन के साथ बढ़ा हुआ वेतन देने, बची राशि को एरियर के रूप में 28 फरवरी तक जमा करवाने का आश्वासन दिया। वार्ता में लक्ष्मीनारायण सैनी, शैलेंद्रसिंह, राहुल शर्मा, दीपेश टांक, गोविंद रावत शामिल थे।