शिक्षक संघ की बैठक
स्थानीयसीनियर सैकंडरी स्कूल में जिला बूंदी राजस्थान शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारणी की बैठक जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अशदायी पेंशन योजना की कटौती जमा, सीपीएफ में अन्तर, नवनियुक्त शिक्षक 2012 को स्थाई करन अन्य समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया। बैठक में संगठन के महामंत्री देवलाल गोेचर ने कहा कि प्रत्येक उपशाखाओं में सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। बैठक में जिलामंत्री हरिराम मीणा, जिला कोषाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, सभाध्यक्ष भैरुलाल प्रजापति, शाखा अध्यक्ष रामराज मीणा, हेेमराज चौधरी, गिरिराज सामरिया, देवकीनंदन आदि मौजूद थे।