पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभापति ने देखे शहर के हाल, दिए निर्देश

सभापति ने देखे शहर के हाल, दिए निर्देश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| नगरपरिषद सभापति महावीर मोदी ने शुक्रवार शहर के इंद्रा मार्केट, खोजागेट रोड, बहादुरसिंह सर्किल का दौरा किया। इंद्रा मार्केट में बैंक की दीवार से सटे स्थान पर दुकानदारों की मांग पर जनसुविधा बनाने के लिए नगर परिषद के ठेकेदारों को निर्देश दिए। इसी तरह खोजागेट चौराहे पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए यहां मुख्य पॉइंट बनाने के लिए आरयूडीआईपी के ठेकेदार को कहा। बहादुरसिंह सर्किल पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभापति ने यातायात प्रभारी से चर्चा की। इस दौरान उनके साथ भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पार्षद योगेंद्र जैन, संजय भूटानी, राजेश शेरगढ़िया, संदीप शर्मा, प्रेमप्रकाश जांगिड़ सहित परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे। यह जानकारी प्रवक्ता अभिषेक जैन ने दी।

बूंदी। खोजागेट चौराहे का जायजा लेते सभापति पार्षद।

खबरें और भी हैं...