पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलोपैथिक डिस्पेंसरी खोलने की मांग

एलोपैथिक डिस्पेंसरी खोलने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. रजतगृहकॉलोनी की होम्योपेथिक डिस्पेंसरी के साथ एलोपैथिक डिस्पेंसरी भी खोलने के लिए विधायक अशोक डोगरा ने चिकित्सा मंत्री से बात की। साथ ही इस मांग को लेकर पत्र भी लिखा है। विधायक ने पत्र में लिखा कि शहर की करीब 40 प्रतिशंत आबादी नैनवां रोड क्षेत्र में निवास करती है। छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए सामान्य अस्पताल आना पड़ता है। यदि इस क्षेत्र में एलोपैथिक डिस्पेंसरी खोल दी जाए तो लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।