- Hindi News
- जरूरतमंदों को मिले योजनाओं का लाभ: वर्मा
जरूरतमंदों को मिले योजनाओं का लाभ: वर्मा
परिवहनराज्य मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन और जरूरतमंदों को दिलाने के लिए अधिकािरयों को निर्देश दिए। वे मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वर्तमान सरकार के 13 दिसंबर को 1 साल पूरे होने पर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आवंटित विभागीय कार्यों को समय पर पूरा कर आमजन को लाभान्वित करें।
वर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लागू नीतियों का लाभ अब आमजन को मिलने लगा है। ग्राम पंचायत स्तर पर गांवो के सर्वांगीण विकास की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले तथा एनओसी के लिए कोई भी कार्य बकाया रहे। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यप्रणाली के माध्यम से आम आदमी को राहत प्रदान करें। जलदाय विभाग के एसई भोलेनाथ दूबे ने बताया कि वर्ष 2014-15 में पेयजल के लिए 43 नई योजनाऐं स्वीकृत हुई, जिसमें से 41 योजनाओं के कार्यादेश जारी किए जा चुके है साथ ही 48 सरकारी विद्यालयों में नए हैंडपंप एवं नलकूप की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनमें से 40 विद्यालयों में हैंडपंप और नलकूप शुरू कर दिए है। राज्य स्तर पर पुनर्गठित देई पेयजल योजना राज्य स्तर पर विचाराधीन हैं। चाकण बांध परियोजना के लिए प्रस्तावित 51 गांव, ढाणियों एवं दो शहरी-क्षेत्र के लिए विभाग द्वारा कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। जिला परिषद के सीईओ अंबरीश मेहता ने बताया कि नरेगा प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जारी रैकिंग में बूंदी जिला राज्य मंे 6वें ़स्थान पर है। बैठक में कलेक्टर आनंदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से समय सीमा में कार्य पूरा करें। बैठक में बून्दी विधायक अशोक डोगरा, एडीएम रामजीवन मीणा, एसीईओ ज्ञानचंद रेगर, सीएमएचओ केसी मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
बूंदी। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक लेते परिवहन मंत्री बाबूलाल वर्मा।