पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैंकरों से रोड पर ही ड्रमों में खाली कर रहे केरोसीन, हादसे का डर

टैंकरों से रोड पर ही ड्रमों में खाली कर रहे केरोसीन, हादसे का डर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्यविभाग द्वारा लोगों को रियायत दर पर दिया जाने वाला केरोसीन बिना कोई सुरक्षा इंतजाम के खुले में शहर के व्यस्ततम बाजार में रोड किनारे टैंकरों से ड्रमों में खाली किया जा रहा है। इससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

नगर परिषद क्षेत्र में 95 राशन डीलर हैं। इसमें से करीब 50 डीलर तो शहर में ही हैं। इनके लिए हर माह खाद्य विभाग की ओर से राशन सामग्री बड़े वाहनों से भेजी जाती है। ये वाहन शहर के रास्ते संकरे होने से अधिकांश दुकानों तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में राशन डीलर इन वाहनों को शहर के मेनरोड पर एक ओर साइड में रुकवा लेते है और वहां से अन्य छोटे वाहनों में भरकर दुकानों तक ले जाते हैं। इस व्यवस्था से कई तरह की परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी केरोसीन की सप्लाई से बनी हुई है। जिन दुकानों तक केरोसीन से भरा टैंकर नहीं पहुंच पा रहा है, वे डीलर केरोसीन से भरे टैंकर को आजाद पार्क के पास रुकवा लेते हैं। इसके लिए डीलर खाली ड्रमों को नगर परिषद भवन के पास रोड किनारे एक दिन पहले रात को ही रोड किनारे रख देते हैं। इससे ट्रैफिक व्यवस्था तो प्रभावित होती है, साथ ही खुले में केरोसीन ड्रमों भरते समय आगजनी आदि की घटना होने की आशंका रहती है।

खाद्य सामग्री से भी बनते हैं जाम जैसे हालात

शहर की इन राशन की दुकानों पर ट्रैक्टर, पिकअप, मिनी ट्रक आदि से गेहूं के कट्टे आदि लाए जाते हैं। ये वाहन करीब एक घंटा तक दुकान में सामग्री खाली नहीं होने तक रोड पर ही एक साइड में खड़े रहते हैं, लेकिन वहां का रास्ता इतना संकरा है कि दो वाहन एक साथ निकलते ही जाम जैसे हालात बन जाते हैं। इससे आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

^शहरकी बनावट ऐसी है कि कई रास्ते संकरे हैं। ऐसे में केरोसीन से भरे टैंकर हर राशन डीलर की दुकान पर नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में इन टैंकरों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर ड्रमों में केरोसीन खाली करने की कह रखा है। राशन डीलर सुरक्षित जगह पर ड्रमों में केरोसीन नहीं डलवा रहे हैं, तो इसको देखा जाएगा। बाद में व्यवस्था सही की जाएगी।- शिवजीराम जाट, प्रवर्तननिरीक्षक, रसद विभाग, बूंदी

आजाद नगर में केराेसिन से भरा टैंकर खुले में ही ड्रमों में केरोसीन भर रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हाेने की आशंका बनी रहती है।