- Hindi News
- आश्वासन के बाद बूंदी बंद का आह्वान स्थगित
आश्वासन के बाद बूंदी बंद का आह्वान स्थगित
बूंदी. भाजपानेताओं से मिले आश्वासन के बाद थड़ी ठेला सहायता समिति द्वारा बुधवार को बूंदी बंद का आह्वान स्थगित कर दिया गया है। थड़ी ठेला सहायता समिति, फल फ्रूट यूनियन ताला कुंजी यूनियन पदाधिकारियों की भाजपा जिलाध्यक्ष शौकीनचंद राठौर, भाजपा नेता महिपतसिंह हाड़ा, विधायक अशोक डोगरा, शहर अध्यक्ष सुशील मेहता से मुकेश माधवानी के माध्यम से हुई वार्ता में समस्या पर विचार कर समाधान करने का आश्वासन मिलने के बाद बंद के आह्वान को स्थगित कर दिया। सचिव अब्दुल मजीद भवानीसिंह ने बताया कि संघर्ष जारी रहेगा।