संगठनों ने बच्चों को दिए स्वेटर
बूंदी. भारतविकास परिषद ने चेता सेकंडरी स्कूल में 100 बच्चों को स्वेटर दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुनंदन शर्मा ने की। मुख्य अतिथि ध्रुव व्यास, विशिष्ट अतिथि रघुनंदन गर्ग रहे।
इस दौरान मुरली भगतानी, हामिद मिर्जा, दीपक यादव, कृष्णगोपाल नौसाल्या आदि मौजूद थे। प्रधानाध्यापक मेहंदी हुसैन बोहरा ने आभार जताया। संचालन शिक्षक किशनलाल कारपेंटर ने किया। कार्यक्रम परिषद के प्रांतीय पर्यावरण स्वास्थ्य प्रभारी श्रीपाल गोयल के माता-पिता की स्मृति में हुआ। वहीं विकासनगर बालिका सीसे स्कूल में एसबीबीजे बैंक की बूंदी शाखा ने छात्राओं को स्वेटर दिए। मुख्य अतिथि विधायक अशोक डोगरा और विशिष्ट अतिथि एसबीबीजे बैंक शाखा प्रबंधक जीएम रेलवानी ने संबोधन दिया। अमित निंबार्क ने 20 स्वेटर दिए। प्रधानाचार्य तेजकंवर मौजूद रहीं। यहां 120 स्वेटर दिए। इस दौरान समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम मूलचंदानी, वार्ड पार्षद नीलिमा शर्मा, योगेंद्र जैन, निर्मल मालव, संरक्षक ज्ञानचंद पाटौदी आदि मौजूद थे। संचालन सुमन शर्मा ने किया। भारतीय शिक्षण मंडल ने लालपुरा सेकंडरी स्कूल में 116 स्वेटर जिलाध्यक्ष गोपाललाल अजमेरा और प्रदीप स्टोन सप्लायर्स प्रदीप जैन के सहयोग से बांटे। अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षा उपनिदेशक चतुर्भुज महावर ने की। डीईओ माध्यमिक पारसचंद जैन विचार व्यक्त किए। इस दौरान घनश्याम जोशी, गणेशलाल गौतम, हनी अजमेरा, प्रधानाध्यापक कपिल और प्रद्युमन चौधरी आदि मौजूद थे। संचालन नंदराजसिंह ने किया।
बूंदी। एबीबीजे की ओर से बच्चों को गर्म कपड़े देते विधायक डोगरा और अन्य।