पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्म के नाम पर लड़ना पाप: मुनिश्री

धर्म के नाम पर लड़ना पाप: मुनिश्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंद्रायण चौथ पर माता के किए दर्शन

बूंदी.चंद्रायण चौथ पर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चाैथ माता के दर्शन किए।

सर्दी होने के बाद भी सुबह से ही श्रद्धालुओं मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। कई श्रद्धालु तो नंगे पैर यहां आते नजर आए। गांवों से भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष यहां पहुंचे। इस मौके पर नीचे तलहटी में छोटे मेला लगा। मानवसेवा समिति ने श्रद्धालुओं को फल बांटे। इस दौरान नीतूसिंह, संगीता शर्मा, भगवंती गौतम, सीमा गौतम, गणेश नामा, मुकेश शृंगी और पवन शृंगी आदि मौजूद थे।

35किमी पैदल चल पहुंचेे: बसोली.मंगलवारको कस्बे सहित बसोली, डाटूंदा, ओवण , सथूर आदि गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे 35 किमी दूरी तय कर पैदल ही बूंदी स्थित चौथा के दर्शनों के लिए पहुंचे। नारायणपुर की महिला कल्याणी बाई, रामजानकी शर्मा सहित कई श्रद्धालु शामिल थे।

कलशयात्राके साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू: लाखेरी.कलशयात्राके साथ सालमदरा मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सुबह 11 बजे नयापुरा से कलशयात्रा शुरू हुई, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से निकली। इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ पं. सत्यनारायण शर्मा ने कथा शुरू की।

बूंदी। बाणगंगा स्थित चौथमाता मंदिर में फल बांटते समाज सेवी।