पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विहिप की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज

विहिप की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. विश्वहिंदू परिषद जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को सेवा भारती कार्यालय में दोपहर दो बजे होगी। इसमें स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन और संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

बैठक में विहिप और बजरंग दल जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, मंत्री, संयोजक मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष नंदसिंह सोलंकी, जिला मंत्री भंवरलाल चौधरी ने बताया कि हिंदू सम्मेलन का आयोजन 4 जनवरी 2015 को आजाद पार्क में होगा। इसमें अखिल भारतीय धर्माचार्य प्रमुख जीवेश्वर मिश्र मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रचार प्रमुख कृष्णकांत राठौर ने दी।