पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर दिया धरना

कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया गया। बाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। सुबह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए धरना स्थल पहुंचे।

धरने पर पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरी तरह से विफलता भरा रहा है। सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक वर्ष में सभी वर्गों की उपेक्षा की है। प्रदेश कांग्रेस सचिव समृद्ध शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से पूरा प्रदेश क्या झालावाड़ जिला भी नहीं संभल रहा है।

धरने पर नगर परिषद सभापति सदाकत अली, जिला प्रमुख राकेश बोयत, केशवरायपाटन प्रधान वीरेंद्रसिंह, बूंदी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय तंबोली, युकां प्रदेश सचिव चर्मेश शर्मा, कृषि उपज मंडी चेयरमैन कमलेश चांदना, पीसीसी सदस्य नवैदकेसर लखपति, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार माथुर, दिनेश दौरा श्री, पूर्व प्रधान श्योपाल मीणा, जयकिशन मीणा, नाथूलाल गुर्जर सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

एनएसयूआईकी ओर से जिलाध्यक्ष महावीर मीणा के नेतृत्व में कलेक्टर के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। इस दौरान नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता टीकम जैन, एनएसयूआई उपाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा, जिला महासचिव यासीन कुरैशी, शहर अध्यक्ष आदिल कुरैशी, मोहसीन बैग, रिंकू पठान, एससी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर बैरवा, देवराज गोचर, जगरूपसिंह रंधावा आदि मौजूद थे।

बैठकके दौरान बताई राज्य सरकार की विफलताएं

राजस्थानप्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस कमेटी की आैर से नई धानमंडी स्थित गणेश जी के मंदिर में बैठक आयोजित की गई। इसमें सरकार की विफलताओं को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष ग्यासुद्दीन भट्टी, जिला प्रभारी श्यामलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष गुलशन नायक, कांग्रेस नेता हेमराज मीणा, कन्हैयालाल वर्मा, महेंद्रसिंह सोलंकी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

बूंदी। भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में विरोध प्र