पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट करने वाले आठ जनों को जेल भेजा

मारपीट करने वाले आठ जनों को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. कोतवाली पुलिस ने कॉलेज में मारपीट करने वाले आठ युवकांे को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार शुक्रवार को कुछ युवकों ने कॉलेज में घुसकर मारपीट करने वाले आठ युवकों को गिरफ्तार कर मौके से आठ बाइकें भी जब्त की है। शनिवार को आठ युवकों को एसडीएम के सामने पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार शुक्रवार को कॉलेज में कुछ छात्रों के साथ युवकों ने मारपीट की थी। इस आरोप में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात को ही कॉलेज के बाहर से देवरिया निवासी मुकेश मीणा, देई थाना क्षेत्र के सबलपुरा निवासी नरेश मीणा पुत्र भंवरलाल,नरेश मीणा पुत्र छोटू लाल, सदर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा निवासी राजू मीणा, टोंक जिले के घाड़ थाना क्षेत्र के बाजोैली निवासी नारायण मीणा, भजनेरी निवासी दिनेश मीणा, गेंंडौली थाना क्षेत्र के ऐबरा निवासी राजेंद्र कुमार, दबलाना के कोढी निवासी सालिगराम को गिरफ्तार किया है।