विकास रथ पटरी पर ला रही है भाजपा
बूंदी. राज्यमें भाजपा सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेस द्वारा काला दिवस मनाने को भाजपा के युवा नेता रूपेश शर्मा ने औचित्यहीन बताते हुए इसे पराजय के सदमे में उठाया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने अपने साढ़े चार साल कार्यकाल समय व्यर्थ गंवाने एवं शेष 6 माह मात्र घोषणाएं करने के अलावा कोई काम नहीं किया।