नैनवां. बूंदीकॉलेज में विद्यार्थी परिषद समर्थित छात्र भैरु प्रकाश गुर्जर, घासीलाल गुर्जर के साथ हुई मारपीट की परिषद के पदाधिकारियों ने निंदा की है। बाद में परिषद नेता अजय शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने डीएसपी, एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।