- Hindi News
- अंतर संकाय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
अंतर संकाय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
बूंदी. पीजीकॉलेज में शनिवार को अंतर संकाय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन खेल संकुल मैदान में ट्रैक प्रतियोगिताएं हुई। 800 मीटर दौड़ में चिरंजीलाल सैनी प्रथम, मुकुटबिहारी बैरवा द्वितीय, विनायक शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
1500 मीटर दौड़ में विनायक शर्मा प्रथम, चिरंजीलाल सैनी द्वितीय, मुकुट बिहारी बैरवा तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान खेल सचिव अशोक शर्मा, शारीरिक शिक्षक मृगेंद्रसिंह चावड़ा, खेल प्रभारी जेके जैन, प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. संदीप यादव, जुबेर खान, डॉ. राजेश बैरवा आदि मौजूद थे। प्राचार्य स्निग्धा द्विवेदी ने बताया कि अंतर संकाय खेल प्रतियोगिताएं 22 दिसंबर तक चलेंगी। सोमवार को कबड्डी, 16 दिसंबर को बॉस्केट बॉल छात्र वर्ग की कैरम प्रतियोगिता होगी। इसी तरह 17 दिसंबर को फुटबॉल छात्रा वर्ग की कैरम प्रतियोगिता, 18 19 दिसंबर को टेबल टेनिस बैडमिंटन, 20 दिसंबर को वॉलीबॉल, 22 दिसंबर को हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।