पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन हुए

महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन हुए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सामुदायिक अस्पताल में शनिवार को परिवार कल्याण शिविर लगाया गया। इसमें 15 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन किए गए। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. जीएल नागर ने बताया कि अस्पताल स्थित ऑपरेशन थियेटर में बूंदी से आए सर्जन डाॅ. राकेश तनेजा ने यह ऑपरेशन किए।

सुमेरगंजमंडी. कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को नसबंदी शिविर लगाया गया। डॉ. विनोद मीणा की मौजूदगी में आयोजित शिविर में 19 महिलाओं की नसबंदी की गई। हालांकि नसबंदी के लिए 22 महिलाओं का पंजीयन हुआ, लेकिन तीन महिलाएं जांच में ऑपरेशन योग्य नहीं मिली। शिविर के दौरान अचानक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमएचओ कैलाशचंद मीणा ने अस्पताल में नसबंदी कराने आई महिलाओं की सार-संभाल ली और व्यवस्थाओ को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में डॉ. सुरेश मीणा सहित स्टाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों ने भी सहयोग दिया।

नैनवां। नसबंदी ऑपरेशन के बाद परिजनों के साथ घर जाती महिला।