पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल के स्टोर रूम का ताला तोड़कर लोहे के सामान चुराए

स्कूल के स्टोर रूम का ताला तोड़कर लोहे के सामान चुराए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. खोजागेट मिडिल स्कूल के स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोर लोहे के सामान चुराकर ले गए। संस्था प्रधान ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दी है। रिपोर्ट में लिखा कि शनिवार सुबह जब स्कूल पहुंचे तो शौचालय के ताले टूट हुए थे। इसके अलावा स्टोर रूप का भी ताला टूटा हुआ था। यहां से चोर लोहे के सामान ले गए। इस स्कूल में पूर्व में भी कई बार चोरियां हो चुकी है। स्कूल की चारदीवारी नहीं है और ना ही कोई चौकीदार है।