- Hindi News
- मंदिर के रास्ते पर अतिक्रमण लक्षकार समाज में रोष
मंदिर के रास्ते पर अतिक्रमण लक्षकार समाज में रोष
अखिलभारतीय लखारा समाज के धार्मिक स्थल चैना कुशला माता एवं शिव मंदिर भजनेरी के आने-जाने के रास्ते पर अतिक्रमियों द्वारा नींव खोदकर अतिक्रमण करने से लखारा समाज में रोष व्याप्त है।
समाज के पदाधिकारियों ने इस मामले की रिपोर्ट देई थाने में देकर अतिक्रमण रुकवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट में बताया कि देई से भजनेरी-बूंदी जाने वाले मार्ग से होकर मंदिर पर जाने का एक मात्र रास्ता है, जिस पर वर्ष भर दूर-दराज से समाजबंधु मंदिर आते हैं। अतिक्रमण से यह रास्ता सकड़ा हो गया है, जिससे वाहनों को निकालने में परेशानी हो रही है। वर्ष में एक बार माता के दरबार में दो दिवसीय मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज से लखारा समाज के श्रद्धालु आते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बाद मौका मुआयना कर नींव का निर्माण रुकवाया तथा दोनों पक्षों से कागजात दिखाने के लिए कहा।