- Hindi News
- पंतगबाजी के लिए चाइनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग
पंतगबाजी के लिए चाइनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग
पतंगबाजीके लिए उपयोग में लिए जा रहे चाइनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग को लेकर कौमी एकता मंच की ओर से मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। इसमें लिखा कि पिछले कुछ वर्षों से चाइनीज मांझा बाजारों में बिक रहा है।
कई बच्चें युवा इसका उपयोग करते है। यह मांझा प्लास्टिक का है, जो हाथ से जोर लगाने पर भी नहीं टूटता है। पूर्व में भी इस चाइनीज मांझे से कई लोग चोटिल हो चुके है। ऐसे में इस मांझे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। ज्ञापन देने वालों में मंच के अध्यक्ष शहजाद खिलजी, रविकुमार शर्मा, रमेशसिंह हाड़ा, राजेश जैन, जुनेद खान, मनोज गौतम, राजूसिंह आदि शामिल थे।
चाइनीजमांझे से युवक हुआ जख्मी
सब्जीमंडीके पीछे रहने वाले अफजल खान शनिवार को बाईपास रोड से अपने घर आते समय चाइनीज मांझे में उलझने से चोटिल हो गए। खान ने बताया कि कान पर गहरा घाव लगने से टांके लगे है। आंखों पर भी गहरा घाव हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मांझे पर रोक नहीं लगाई गई तो गंभीर हादसा घटित हो सकता है।
पक्षियोंकी जान सांसत में
चाइनीजमांझे से पक्षियों की जान भी सांसत में है। मकर संक्रांति पर बड़ी तादाद में बच्चें युवा इस मांझे का उपयोग करेंगे। इस मांझे की चपेट में आने से कई पक्षियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। पशु क्रूरता निवारण समिति सदस्य माधवप्रसाद विजयवर्गीय ने बताया कि हर साल कई पक्षियों को इस मांझे की चपेट में आने से जान गंवानी पड़ती है। जिला प्रशासन इस पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए इस पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाए, ताकि कोई जन हानि या हादसा नहीं हो और पशु-पक्षियों को भी नुकसान नहीं हो।