पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन में समय का होता है बड़ा महत्व

जीवन में समय का होता है बड़ा महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवां. दिगंबरजैन मुनि विश्रांत सागर महाराज ने कहा कि भगवान का सदैव सम्मान आदर करने वाले मनुष्य को इस संसार में नििश्चत रूप से सम्मान आदर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में समय का बहुत बड़ा महत्व है।

मनुष्य का जीवन समय का सदुपयोग, साधना आराधना करने के लिए है। जिनालयों में जो प्रतिमा है उनको विनयपूर्वक आदर सहित पूजा करना चाहिए। प्रतिमा में तीनों लोक के स्वामी होते हैं। इनका रूप से सम्मान आदर को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य समय का सदुपयोग नहीं करेगा इसे व्यर्थ गंवाएगा उसको पछताना पड़ेगा। महावीर सरावगी ने बताया कि रविवार को लोहड़ी चौहटी में धर्मसभा होगी, जिसमें मुनि विश्रांत सागर महाराज प्रवचन देंगे।

जैनमुनियों का मिलन

सिलोर.कस्बे में जैन आचार्य जैन मुनि का मिलन हुआ। जहाजपुर से बूंदी रहे मुनि विमुतसागर महाराज सिलोर में विराजमान आचार्य विनीतसागर महाराज का मिलन हुआ। इस अवसर पर खंडेलवाल जैन समाज अध्यक्ष विनोद बोहरा, नरेंद्र धानोत्या, लोकेश धानोत्या सहित कई समाजबंधु मौजूद थे।