- Hindi News
- रैफरल अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर प्रदर्शन कर जताया विरोध
रैफरल अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर प्रदर्शन कर जताया विरोध
संविदाकर्मियों को 2 साल से नहीं मिल रहा मानदेय
सीसी कैमरा खराब, ऑनलाइन मॉनिटरिंग बंद
केशवरायपाटन. रैफरलअस्पताल में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिला सदस्य वसीम अहमद, नगर संयोजक बिटटू रंधावा के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को खरी-खरी सुनवाई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मुख्यालय के अस्पताल की हालत गांव की डिस्पेंसरी से भी खराब हो रहे हैं। अस्पताल समय पर डाक्टर गायब रहते हैं और मरीज इंतजार करते रहते हैं। प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने अप-डाउन करने वाले चिकित्सकों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
बूंदी। जनाना अस्पताल में लगा सीसी टीवी कैमरा।
^श्रम विभाग द्वारा 2012 में तय किए मानदेय के अनुसार इन संविदाकर्मियों को मानदेय दिया जा रहा है। श्रम विभाग का नोटिस दिया है। श्रम विभाग द्वारा तय किए गए नए न्यूनतम मानदेय के हिसाब से मेहनताना देने के लिए कलेक्टर के पास फाइल को एप्रूव करने के लिए भेजी हुई है। वहां से ये फाइल एप्रूव होने के बाद श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को 2014 में तय किए गए मानदेय के हिसाब से भुगतान शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. गजानंदवर्मा, पीएमओ,जिला अस्पताल, बूंदी
जिले में अन्य विभागों में हैं 5 हजार से ज्यादा संविदाकर्मी
अभी कहां-कहां लगे हैं कैमरे
अभीजनाना अस्पताल के लेबर रूम के बाहर, लेबर रूम गैलेरी, गायनिक ओपीडी, शिशु ओपीडी, शिशु वार्ड, नर्सिंग स्टेशन, मेन गेट, वेटिंग रूम में एक-एक सीसी कैमरा लगा हुआ है।
जल्दठीक करवाएंगे
^येकैमरंे तो सही हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से इनकी ऑनलाइन रिपोर्ट कलेक्टर के कक्ष में नहीं जा पा रही है। इन्हें जल्द ही ठीक कराया जाएगा। -डॉ. गजानंदवर्मा, पीएमओ,जिला अस्पताल