समिित ने गायों को डाला हरा चारा
बूंदी. त्रिलोक सुरलाया स्मृति समाजोत्थान समिति के तत्वावधान में बुधवार को कार्यक्रम हुए। इसी क्रम में गायों को हरा चारा डाला गया और विचार गोष्ठी आयोजित हुई। समिति अध्यक्ष कपूरचंद सेठिया ने बताया कि समिति कार्यालय में सुरलाया की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अशोक भंडारी, फणी भूषण सुरलाया , हेमराज मीणा, ध्रुव व्यास, महावीर जैन आदि ने विचार व्यक्त किए।