शिवलिंग पर चढ़ा तांबे का नाग चुराया
लंकागेटरोड स्थित जमनेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ा तांबे का नाग बुधवार सुबह चोर ले गए। सेवा समिति अध्यक्ष कालू कटारा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
कटारा ने बताया कि पहले भी इस क्षेत्र में चोरी की वारदात हो चुकी है। समिति से जुड़े सदस्यों क्षेत्रवासियों ने चोरों को पकड़ने की मांग की है।