जगन्नाथ का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
बूंदी. धाबाइयोंका चौक स्थित पं. मोतीलाल सुखवाल सीनियर सैकंडरी स्कूल के छात्र जगन्नाथ सैनी का बूंदी जिले से राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विधायक अशोक डोगरा ने छात्र को बधाई देने के साथ शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। इस दौरान स्कूल संचालक लोकेश सुखवाल, चतुर्भुज महावर, भाजपा नेता महावीर मोदी, अरूण जैन, महावीर खंगार, पार्षद प्रेमप्रकाश जांगिड़ आदि मौजूद थे।