पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार को ज्ञापन देंगे किसान

सरकार को ज्ञापन देंगे किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो शिविरों का करेंगे विरोध

टूटी सड़कों से हादसे का डर

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बुधवार को एसडीएम जयवीरसिंह कालेर ने पंचायत समिति के सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक ली।

उप प्रधान ऋतुराज पारीक ने मामला उठाते हुए कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र में चार साल से इंद्र आवास की अंतिम किश्त नहीं मिली है, जबकि लोगों ने मकान बना लिए हैं। साथ ही मनरेगा के तहत तीन साल पहले पूरे हुए कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है। पारीक ने बताया कि बिजली के बिल भी भारी भरकम रहे हैं। खराब मीटरों को नहीं बदला जा रहा है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के शिविरों में विरोध किया जाएगा। पंसस मोती हुण ने किसानों को विद्युत निगम डीपी उपलब्ध नहीं करा रहा है। जबकि एक-एक महीने से गांव अंधेरे में हैं। वहीं किसान फसल को पानी नहीं पिला पा रहे।

उन्होंने कहा कि पेंशन से वंचित लोगों ने फार्म भरे थे जिनका क्या हुआ, किसी के पास कोई जबाव नहीं है। ठीकरदा सरपंच आकोदा के पंसस ने चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

अलोद सरपंच भानू जैन ने खाद्य सुरक्षा में पहले राशन कार्ड एक था। अब दो-दो राशन कार्ड होने से एक व्यक्ति खाद्य सुरक्षा से वंचित हो गया। इस पर एसडीएम कालेर ने सदन को बताया कि खाद्य सुरक्षा में नया नाम नहीं जुड़ सकता है। जबकि अगर गलत है तो नाम काटा जा सकता है। बैठक में जनप्रतिनिधियों क्षेत्र की टूटी हुई सड़कों को दुरूस्त कराने की मांग की और कहा कि हालात यह है कि सड़कों पर चलना भी खतरे से भरा हो गया है। बैठक में बीडीओ हरफूल चौधरी, तहसीलदार कालूलाल जांगिड़, पीडब्ल्यूडी एईएन राजाराम मीणा, विद्युत निगम एईएन जोगेंद्र सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

हिंडौली। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक में समस्या बताते जनप्रतिनििध।