आईजी मेहरड़ा के सामने डकैती की मॉकड्रिल
आईजीरविप्रकाश मेहरड़ा का बुधवार को व्यस्ततम दौरा रहा। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। संपर्क सभा और क्राइम मीटिंग में भाग लिया। वहीं पुलिस लाइन का दौरा किया।
इस बीच आईजी की मौजूदगी में पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस ने डकैती की मॉक ड्रिल की। इस सीन में छह डकैतों घर में घुसकर फायरिंग की। उसमें मकान मालिक गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। वहीं उसकी प|ी के हाथ बांधकर जेवर समेत लाखों रुपए ले गए थे। इसकी सूचना मिलने के बाद एसपी ने नाकाबंदी करने के निर्देश दिए। उसके बाद घटना स्थल पर संबंधित थाने की पुलिस समेत थानाधिकारी से लेकर एसपी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने महिला के हाथों की रस्सी खोलकर मुक्त कराया और घायल मकान मालिक को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब आधा घंटे में ही छह आरोपी गिरफ्तार कर उनसे माल बरामद कर लिया। एसपी तेजराज सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल में आईजी ने भी डकैती की वारदात के बाद के जल्द आरोपियों को पकड़ने और फरियादी पक्ष को शीघ्र राहत पहुंचाने के टिप्स दिए। बाद में तालेड़ा थाने का निरीक्षण किया।
बूंदी। पुलिस परेड ग्राउंड में डकैती की मॉकड्रिल का जायजा लेते आईजी मेहरड़ा