पटवारियों और कानूनगो का धरना जारी
बूंदी. राजस्थानकानूनगो और पटवार संघ द्वारा अभाव अभियोग के निस्तारण की मांग को लेकर दिया जा रहा धरना दसवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। संघर्ष समिति संयोजक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन किसी भी तरह से न्यायोचित समाधान नहीं किया जा रहा है। यदि समय रहते मांगों को ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।