पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेरक संघ की रैली कल

प्रेरक संघ की रैली कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देई. अखिलराजस्थान महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय और वाचनालय लोक शिक्षा प्रेरक संघ नियमतिकरण की मांग को लेकर 12 दिसंबर को बूंदी में वादा निभाओ ध्यानाकर्षण महा रैली निकालेगा। प्रेरक संघ जिलाध्यक्ष तेजराजसिंह हाड़ा ने बताया कि राज्य सरकार नियमित की मांग पर ध्यान नहीं दिया। रैली सुबह 11 बजे आजाद पार्क से शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। जहां सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। रैली के लिए नैनवां में पदम जैन, भरतराज नागर, बूंदी में रामरतन रैगर, हनुमान प्रसाद सैनी, केपाटन में महेंद्र बागड़ी, हिंडौली में भरत शर्मा, तालेड़ा में प्रभुलाल कुशवाह को पर्यवेक्षक बनाया है। जिलाध्यक्ष ने रैली में भाग लेने का आह्वान किया है।