युवक ने फंदा लगाकर जान दी
बूंदी|शहर केजवाहर नगर इलाके में एक युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। सदर थाना पुलिस ने बताया की शनिवार दिन के करीब 2 बजे सुरेश कुमार चौहान (38)पुत्र पृथ्वीराज चौहान निवासी जवाहरनगर हाउसिंग बोर्ड ने साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त सुरेश का परिवार शादी समारोह में कोटा गया हुआ था।