पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बूंदी| नवनियुक्तकलेक्टर नरेश ठकराल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए

बूंदी| नवनियुक्तकलेक्टर नरेश ठकराल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| नवनियुक्तकलेक्टर नरेश ठकराल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने आमजन की समस्याओं का जल्द समाधान कर उन्हें राहत देने पर उनका जोर रहेगा।

16 फरवरी से वें सभी तहसीलों का दौरा कर जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं को जानेंगे और उन्हें समाप्त करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे जलस्वालंबन, भामाशाह योजना, आरोग्य राजस्थान स्वास्थ्य जैसी कई योजनाओं के साथ ही इंफ्राटक्चर के डिपार्टमेंट के कामों को गति देने की बात कही। प्रेस वार्ता को दौरान पत्रकारों ने जिले की विभिन्न समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। इनमें खासतौर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास, शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने की बात कही। इसके अलावा बाईपास रोड की हालत में सुधार की भी मांग की। पत्रकारों ने गिरते भू-जल की समस्या को भी कलेक्टर के सामने रखा। इस पर कलेक्टर ने कहा कि समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और उनका समाधान निकालने का अाश्वासान भी दिया। इस दौरान एडीएम रामजीवन मीणा भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...