पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनता को दम घुट्या महंगाई की मार सूं या इक्कीसवीं सदी है पूछो सरकार सूं...

जनता को दम घुट्या महंगाई की मार सूं या इक्कीसवीं सदी है पूछो सरकार सूं...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान श्रीदेवनारायण जयंती महोत्सव के तहत बाईपास रोड स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में कवि सम्मेलन हुआ।

इसमें कवि मुकुट मणिराज ने जनता को दम घुट्या महंगाई की मार सूं या इक्कीसवीं सदी है पूछो सरकार सूं तथा तू कह दे तो अबके सावे करदयूं गाजा बाजा रचनाएं सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी। गौरस प्रचंड ने सरहद पे दे जान मगर आन जिंदा है, बेनकाब जिनसे कर दिया दरिंदे संत को, कवि चंपालाल हाड़ौत्या जाग जाग रे म्हारा भोला करसाण रे रचना सुनाकर किसानों की पीड़ा का यथार्थ चित्रण किया। कवि विष्णु विश्वास ने सासू की भावनापूर्ण आशीष रचना से सभी आंखें नम कर दी।

बारां से आए कवि पवन गोचर ने नॉनस्टाॅप अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को गदगद कर दिया। कवि सम्मेलन में रामप्रसाद विषधारी, रमेश राजस्थानी, शंकरलाल मोटसर, भैरुलाल ने भी काव्य पाठ कर श्रोताओं को गुदगुदाया। गुर्जर विकास संगठन संरक्षक चौथमल बीरज ने बताया कि इस मौके पर साहित्यकार दुर्गाप्रसाद माथुर, कवि मुकुट मणिराज का जिलाध्यक्ष देवलाल चांदना ने सम्मान किया।

बगड़ावतभारत गायन अाज

संरक्षकचौथमल बीरज ने बताया कि देवनारायण जयंती महोत्सव के तहत रविवार रात आठ बजे बासण लिए जाएंगे तथा जागरण होगा, जिसमें पहली बार बगड़ावत भारत कथा का गायन, वाचन होगा। यहां खाटूण (कोटा) के धनराज गुर्जर, झालावाड़ के शिवराम गुर्जर लोक वाद्ययंत्रों से भगवान देवनारायण के भजनों, बगड़ावतों की गाथा प्रस्तुत करेंगे।

देवनारायणजयंती पर मेले आज: बसोली. खेराड़क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक देवनारायण मंदिरों पर देवनारायण जयंती पर एक दिवसीय मेलों का आयोजन किया जाएगा। सथूर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर डूंगरी के देवजी के स्थान पर मझोला के देवजी बसोली में देवडूंगरी सहित एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है।

खबरें और भी हैं...