बसंत पंचमी उत्सव मनाया
बूंदी|ईरा इंटरनेशनलस्कूल में प्रधानाचार्य भानु शास्त्री ने सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन से बसंत पंचमी उत्सव की शुरुआत की। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को पर्व की जानकारी। बसंत पंचमी के मौके पर बच्चे पीले परिधान पहनकर आए। निदेशक पीयूष जांगिड़ ने बच्चों को पेन, पेंसिल, कॉपी आदि पाठ्य सामग्री वितरित की तथा रक्षा सूत्र बांधे।