1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
अखिलभारतीय श्रीमीणा समाज विकास समिति की ओर से कलश यात्रा निकालने के साथ वार्षिकोत्सव की शुरुआत की गई। सुबह से ही आजाद पार्क में समाजबंधुओं की भीड़ जुटने लगी थी। जैसे-जैसे समय बीतता गया भीड़ भी बढ़ती गई। गीता भवन में श्रीमदभागवत कथा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद कलश यात्रा आजाद पार्क से रवाना हुई, जो मुख्य मार्गों से होती हुई बाईपास रोड स्थित मत्स्य भगवान मंदिर पहुंची। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिलेभर से समाज के लोग यहां पहुंचे थे। महिलाओं की भी भागीदारी काफी रही। महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी महाराज पूरे समय कलश यात्रा में साथ चले। अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व अध्यक्ष आनंदीलाल, रामेश्वर मीणा लाडपुर, पूर्व प्रधान जयकिशन, रामस्वरूप, देवकरण, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज मीणा, चेतराम मीणा, मुकेश, लालचंद, राजाराम सहित समिति से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति भी साथ थे।
वार्षिकोत्सव के तहत निकाली गई कलश यात्रा में समाज की 1100 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए। सबसे आगे चल रहे बैंडबाजों पर भजनों की मधुर स्वर लहरिया बिखर रही थी। मत्स्य भगवान मंदिर पर आरती हुई।
आजसे शुरू होगी भागवतकथा
मीणासमाज अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने बताया कि वार्षिकोत्सव के तहत रविवार से मत्स्य भगवान मंदिर परिसर में संगीतमय श्रीमदभागवत कथा शुरू होगी। कथा का वाचन महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी महाराज करेंगे। 20 फरवरी तक सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कथा का वाचन होगा। 21 फरवरी को शोभायात्रा का आयोजन होगा।
बूंदी। श्रीमीणा समाज के वार्षिकोत्सव के शुभारंभ पर निकाली गई मंगल कलश यात्रा में कलश लेकर चलती महिलाएं।